Friday 3 July 2015

एक अजनबी


     एक पल में जिंदगी बदल गयी, आज मैं बेटी से बहु बन गयी।
     डर  लगता था अजनबियों से , आज एक अजनबी की जीवन संगिनी बन गयी। 
    सात फेरों का रिश्ता सात जन्मों का बन गया , माता पिता से मिली जिंदगी अब परायी बन गयी। 
    लगता है जैसे है कल की ही बात , गुड़ियों से खेलने वाली वो बच्ची अब सायानी बन गयी। ………